फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर को दी मात, आज दिल्ली में हजारों की प्यास बुझा रहा ये 'मटकामैन'

Sun, 04 Jun 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय Updated Sun, 04 Jun 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
68 years old retired engineer Alag Natarajan 'matkaman' quenches thirst of South Delhi
अलग नटराजन - फोटो : matkaman.com

दिल्ली में रहने वाला ये शख्स रोज हजारों लोगों की प्यास बुझाता है। इस नेक काम में ये सुबह 4:30 से ही लग जाते हैं। 60 से ज्यादा मटकों में पीने का पानी भरकर ये दक्षिण दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लेकर जाते हैं ताकि जरुरतमंदों को पीने का साफ पानी नसीब हो सके। अलग नटराजन दिल्ली के पंचशील पार्क में रहते हैं। लोगों को पानी पिलाने की वजह से लोग उन्हें 'मटकामैन' के नाम से जानने लगे हैं। 

68 years old retired engineer Alag Natarajan 'matkaman' quenches thirst of South Delhi

68 साल के नटराजन रिटायर्ड इंजीनियर हैं। उन्होंने लंदन में इंजीनियर के तौर पर 32 साल तक काम किया। 2005 में वो वापस भारत लौट आए। कैंसर को सफलतापूर्वक मात देने के बाद उनके मन में समाज सेवा की भावना पैदा हुई। उन्होंने कैंसर अस्पताल में स्वेच्छा से अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा उन्होंने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए गरीबों की यथासंभव मदद की। 

68 years old retired engineer Alag Natarajan 'matkaman' quenches thirst of South Delhi

बाद में उन्हें प्यासों को पानी पिलाकर समाज के लिए कुछ करने का विचार आया। फिर क्या था मटकी खरीदी और चल पड़े प्यासों की प्यास बुझाने। उन्होंने matkaman.com नाम से एक वेबसाइट भी बनाई है। उनका मानना है कि हमें जीवन में दूसरों की मदद करते रहना चाहिए। अगर हम किसी की मदद नहीं कर सकते तो हमें किसी को चोट तो बिलकुल नहीं पहुंचाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
68 years old retired engineer Alag Natarajan 'matkaman' quenches thirst of South Delhi

वो हर दिन मटका स्टैंड के करीब 4 बार चक्कर लगाते हैं ताकि कोई भी मटका खाली न रह जाए। इसके अलावा हर मटके पर उनका फोन नंबर लिखा हुआ है। अगर आपको कोई मटका खाली मिलता है तो आप दिए गए नंबर पर फोन करने इसकी सूचना दे सकते हैं। मटकों के अलावा उन्होंने जगह-जगह साईकिल पंप भी लगा रखे हैं। उनकी बेबसाइट के अनुसार वो गरीबों और मजदूरों में हर हफ्ते 40 से 50 किलो फल भी वितरित करते हैं। 

विज्ञापन
68 years old retired engineer Alag Natarajan 'matkaman' quenches thirst of South Delhi

उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस काम में उनकी मदद करने की अपील की है। ये मदद शारीरिक या फिर पैसों के रूप में सहायता देकर किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed