Viral Jokes: हंसी-मजाक करने से लोग खुश रहते हैं। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हर किसी को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों को भी अहम भूमिका होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
गप्पू - वो कैसे...?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...!!!
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आंख खुल गई।
पति- पगला गई हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!
Hindi Jokes: साली की बात सुनकर जीजा हो गया बेहोश, पढ़िए वायरल जोक्स
चिंटू- डॉक्टर कल से पेट में दर्द है।
डॉक्टर- खाना कहां खाते हो?
चिंटू- रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर- अरे रोजाना होटल में खाना मत खाया करो
चिंटू- ओह!!! ठीक है अब पैक करके घर ले आया करुंगा।
डॉक्टर बेहोश!
Funny Jokes: पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
लड़का- पता है, बस में बैठते हुए मैं किसी लड़की को खड़ा नहीं देख सकता..
लड़की- तो फिर तुम क्या करते हो..?
लड़का- मैं अपनी आँखें बंद कर लेता हूं।