फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल जोक्स: जब नदी पार कर रहे नेता जी की पलट गई नाव, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 02 May 2024 05:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes: Neta Ji Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

वायरल जोक्स: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



एक नेता जी नाव से कहीं जा रहे थे कि अचानक जोरदार तूफान आया और उनकी नाव पलट गई।
नेता जी को तैरना नहीं आता था। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की, 'ईश्वर अगर मुझे बचा लेंगे, तो मैं गरीबों
में 21 किलो लड्डू बाटूंगा।'
फिर जोर से हवा चली और एक बड़ी से लहर के साथ एक पेड़ बहता हुआ आ गया। नेता जी ने उसका सहारा लेकर तैरने लगे। जब किनारा नजदीक आया, तो चिल्लाए, 'कौन से लड्डू, कैसे लड्डू?'
फिर जोर से एक लहर आई और उनके हाथ से लकड़ी छूट गई। नेता जी बोले, 'अरे भड़क क्यों रहे हो? मैं तो बस ये पूछ रहा हूं कि लड्डू बेसन के या बूंदी के?'
 

Viral Jokes: Neta Ji Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

टीचर पप्पू से- पांच में से पांच घटाने पर कितने बचेंगे?
पप्पू- पता नहीं मैडम।
टीचर- अगर तेरे पास 5 भटुरे हैं, और में 5 भटुरे तुझसे मै ले लूं, तो तेरे पास क्या बचेगा ?
पप्पू- छोले।
फिर क्या था पप्पू की जमकर हुई कुटाई
 

Viral Jokes: Neta Ji Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

सुरेश की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए...
सुरेश ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना, 
नर्स- मतलब
सुरेश - लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है...
इत्तेफाक से सुरेश की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...
नर्स कन्फूयजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है...

चुटकुले: साली- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? जीजा का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes: Neta Ji Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

बाप बेटे से- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो...तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो...
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है उसका नंबर दिलवा दे न...
फिर क्या चप्पल टूटने तक कुटाई हुई...

जोक्स: पप्पू- बाबा किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं, तांत्रिक ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

विज्ञापन
Viral Jokes: Neta Ji Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Istock

एक दिन पिंटू की पत्नी ने पिंटू से पूछा-
पत्नी- अजी, ये बताओ तुमने शादी क्यों की,
पिंटू- ऐसे ही मस्ती के लिए,तू बता तूने शादी क्यों की,
पत्नी- (गुस्से में ) मैंने तो शादी तुम्हारी मस्ती उतारने के लिए की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed