फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: मां-बेटे की मजेदार बातें पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sat, 11 Nov 2023 03:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes: Mother Son Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Viral Jokes:  हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।
 

Viral Jokes: Mother Son Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिये।
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था।
बादशाह- तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से।
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और बोला..
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है।
 

Viral Jokes: Mother Son Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात।

Viral Jokes: संता-बंता की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes: Mother Son Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- शाहजहां कौन था?
सोनू- वह एक मजदूर था।
टीचर- कैसे?
सोनू- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था।

Viral Jokes: बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है, चिंटू ने दिया झन्नाटेदार जवाब

विज्ञापन
Viral Jokes: Mother Son Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है !!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed