देसी जोक्स: अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
देसी जोक्स: पत्नी की बात सुनकर चार दिन से बेहोश है पति, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
देसी जोक्स: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
पत्नी- जरा किचन से नमक लेते आना
पति- यहां तो कहीं नमक नहीं है
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर
एक काम ढंग से नहीं कर सकते
बस बहाने बनाते रहते हो, जिंदगी में कुछ तो काम करो
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेगा...इसलिए पहले ही ले आई थी
अब कोई बताए इसमें पति कहां गलत है...
पत्नी- सुबह-सुबह नींद से उठते ही बोली, अजी सुनते हो?
पति- बोलो! क्या हुआ?
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।
पति- ठीक है, फिर वापस सो जाओ और पहन लो।
जोक्स: साली- जीजा जी, आप इतने स्मार्ट कैसे हो? जवाब सुनकर साली साहिबा हो गईं खुश
बॉस के चुटकुले पर पूरी टीम हंसने लगी, लेकिन पप्पू नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा चुटकुला समझ में नहीं आया क्या?
पप्पू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है!
ये सुनते ही बॉस बेहोश
हिंदी जोक्स: भाभी- देवर जी, मेरी तारीफ में दो शब्द बोलो, देवर ने दिया गजब का जवाब
मम्मी- बेटा एग्जाम की सब तैयारी हो गई?
बेटा- हां मां, पेन, पेन्सिल, स्केल, इरेजर सब रख लिया बस पढ़ना बाकी है...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)