अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपके लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर इंसान प्रसन्न रहता है, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां उससे हमेशा दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। चुटकुले दुखी इंसान को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इसलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes in Hindi: मम्मी ने पूछा- पेपर कैसा था? बेटे का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
मम्मी- पेपर कैसा था?
बेटा- पतला सा था, सफेद रंग का।
मम्मी- मेरा मतलब है कि पेपर कैसा हुआ?
बेटा- फिफ्टी-फिफ्टी।
मम्मी- मैं समझी नहीं?
बेटा- जो पेपर मे लिखा था वह मेरी समझ में नहीं आया।
लेकिन मैंने जो कापी में लिखा है, वह जांचने वाले की समझ में नहीं आएगा।
भूगोल की खूबसूरत टीचर को देखकर पप्पू आह भरकर बोला...
टीचर- गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
पप्पू- घर से स्कूल के लिए मेकअप कर निकलती है, और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है।
मंदिर के पुजारी को लूज मोशन हो गया...
मेडिसिन लेते वक्त पुजारी ने डॉक्टर से पूछा, कोई चीज का परहेज।।
डॉक्टर बोला- शंख जोर से मत बजाना बस।
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद? बेटा- और उसके बाद ग़ुलाम, बेगम और बादशाह!