अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से इंसान मन, मस्तिष्क और शरीर सभी स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु भी मानते हैं कि हंसने से इंसान का इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है। हंसने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसकी वजह से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, आपके तनाव को कम कर देंगे।
Viral Jokes in Hindi: जलन की शिकायत लेकर एक लड़की ने डॉक्टर से कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पड़ोस की भाभी को देखने के लिए पप्पू पेड़ पर चढ़ गया...
तभी आंटी ने पप्पू को देख लिया
आंटी-बेटा पेड़ पर क्या कर रहो हो ?
पप्पू-बिजली देखने का इरादा है...पर नागिन दिख गई...
फिर क्या...पेड़ से उतरने पर पप्पू की जमकर कुटाई हुई
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे...
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।