फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: पत्नी ने पति से सिर से उतार दिया चाय का भूत, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 08 Sep 2024 05:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes: Husband Wife Chutkule in Hindi Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Amar Ujala

Viral Jokes:  इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जिस तरह से अच्छे खान-पान की जरूरत होती है उसी प्रकार स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...



पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा। 
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए। 
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था। 
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का। 
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। 
पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी। 
 

Viral Jokes: Husband Wife Chutkule in Hindi Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

पति- आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे।
पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है नागिन का नहीं।
 

Viral Jokes: Husband Wife Chutkule in Hindi Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
बंता- अबे तो डरता क्यों है?
संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले 10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes: Husband Wife Chutkule in Hindi Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है
दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन
लड़की- और दिखाओ ये नहीं
और दिखाओ
दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची
लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना
दुकानदार- रहंम करो बहन जी वो मेरा लंच का डिब्बा है 

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Jokes: बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ, बाप का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Funny Jokes: साली का सवाल सुनकर जीजा जी हो गए बेहाल, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
Viral Jokes: Husband Wife Chutkule in Hindi Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती...!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया...!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे...!
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला -
क्या? किधर? मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed