Viral Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है, इसलिए आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं तो आपका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। साथ ही हम मानसिक तनाव और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता है जिसकी वजह से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आज भी हम कुछ मजेदार और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला..
Viral Chutkule: जब एक मच्छर ने परेशान होकर पूछा ये सवाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू, उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है?
चिंटू- सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति की शादी नहीं हुई है,
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था,
तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला।
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था,
जिस पर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है,
जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां पर मुझे करना क्या होगा?
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा…
पत्नी- ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में...
पप्पू ने तरबूज वाले से पूछा- भाई साहब तरबूज पर थपकी मारने से
तुम्हें कैसे पता चल जाता है कि लाल ही निकलेगा?
तरबूज वाला- मुझे क्या पता साहब, मुझे तो पापा ने बताया था
कि दो तरबूज पर थपकी मारो और फिर तीसरा ग्राहक को पकड़ा दो
इससे ग्राहक खुश हो जाता है।