Jokes in Hindi: हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारी त्वचा खूबसूरत रहती है और चेहरे की चमक भी बरकरार रहती है। हंसते समय शरीर की कैलोरी बर्न होती है जिससे मोटापा कम होता है। हंसने और मुस्कुराने से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं जिससे कई बीमारियों से बचा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Viral Chutkule: ये वायरल चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।
प्रोफेसर- क्या आप जानते हैं वाइफ झगड़ालू क्यों होती है?
स्टूडेंट- क्योंकि इसका फुलफॉर्म होता है "Without Information Fighting Everytime"।
पुलिसवाला - मैडम गाड़ी साइड लगाओ।
पिंकी- पहली बार है माफ कर दो ना।
पुलिसवाला- आपको रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या?
पिंकी- लाइट तो दिखी थी, लेकिन आप कहीं नहीं दिखे, जाने कहां छिपे थे।
शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।