फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine's Day Jokes: वैलेंटाइन पर लड़के ने वकील की लड़की को छेड़ दिया, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 07 Feb 2023 02:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 02:50 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Special Jokes Images Read Boy vs Girl Funny Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Valentine's Day Jokes: अगर आप हसंते रहते हैं, तो बड़ी-बड़ी मुश्किलें आसानी से दूर हो जाती हैं। सेहतमंद रहने के लिए इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। अच्छी सेहत के लिए अच्छी हवा और अच्छे खानपान के साथ ही हंसना बहुत जरूरी है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



रोहन और मोहन बात कर रहे थे... 
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था। तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।' 
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।

Valentine Day 2023 Special Jokes Images Read Boy vs Girl Funny Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

वैलेंटाइन पर मिंगल होने के मकसद से लड़के ने वकील की लड़की को छेड़ दिया...और फिर...
वकील- कितना कमा लेते हो ?
लड़का- जी 17000 रूपये महीना
वकील- बस, अबे 15000 रूपये महीना तो मैं अपनी बेटी को पॉकेट मनी दे देता हूं।
लड़का- अंकल जी, उसे जोड़ कर ही तो बता रहा हूं !
 

Valentine Day 2023 Special Jokes Images Read Boy vs Girl Funny Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो, मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था। 
सोनू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर, सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Special Jokes Images Read Boy vs Girl Funny Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
 

विज्ञापन
Valentine Day 2023 Special Jokes Images Read Boy vs Girl Funny Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

राजू- पिता जी आपने मां में ऐसा क्या देखा जो विवाह कर लिया?
पापा- तुम्हारी मां के गाल का छोटा सा तिल
राजू- अच्छा! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली आपने

Funny Jokes: जीजा-साली के मजेदार चुटकुले हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed