{"_id":"64cb8a82727d8746f8021179","slug":"top-5-jokes-funny-chutkule-in-hindi-viral-jokes-in-hindi-2023-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Jokes: इन टाॅप-5 जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Top 5 Jokes: इन टाॅप-5 जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Top 5 Jokes: हर किसी के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आप नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो तनाव मुक्त रहते हैं। इसके साथ ही आप स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को आप पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
रात के 12 बजे रोमांटिक मूड में गाना गुनगनाते हुए पत्नी अपने पति से बोली...
पत्नी- फिल्म त्रिदेव में कौन-कौन सी हीरोइन थीं ?
पति- माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम।
पत्नी- फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजोल का क्या नाम था ?
पति- सिमरन।
पत्नी- सामने वाले फ्लैट में आई रीना को सोसाइटी में आए कितना टाइम हुआ है ?
पति- दो महीने।
पत्नी- वो पड़ोस वाली लाइन में नई रीना आई है उन्होंने 3 दिन पहले कौन सी साड़ी पहनी थी ?
पति- पिंक।
पति- लेकिन तुम ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- आज मेरा बर्थडे था
अब घर में सन्नाटा पसरा हुआ है...
2 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
पत्नी (पति से)- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर
3 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया
आदमी- डॉक्टर मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं
एक कहता हूं तो दो कहती है, हर समय चिड़चिड़ करती रहती है,
मेरी सुनती ही नहीं, क्या आप उसे शांत करने की कोई दवा दे सकते हैं...?
डॉक्टर ने गहरी सांस ली और बोले- अबे ये सब इतना आसान होता तो मैं संडे को भी क्लिनिक खोल कर क्यों बैठता...
एक महिला के पास फोन आया -
आपका बेटा हमारे पास है, 25000 लेकर आओ...
महिला - मैं पुलिस को फोन करती हूं...
फोन करने वाला - हम पुलिस ही बोल रहे हैं,
आपके बेटे का अपहरण नहीं, चालान हुआ है...!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।