फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: शादी से पहले होने वाली बीवी ने किया धमाकेदार मैसेज, टेंशन में पड़ गया लड़का

Thu, 19 Jan 2023 01:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 19 Jan 2023 01:34 PM IST
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Wife and Husband Majedar jokes Read Boy vs Girl Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Wife and Husband Majedar jokes: आज कल की व्यस्त लाइफ में स्वस्थ रहना एक चुनौती है। अगर वर्तमान समय में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है। अगर आपको हंसने का समय नहीं मिल पाता है, तो दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ हंसी मजाक कर हंस सकते हैं। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। आप नीचे दिए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?

महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?

सेल्समैन - मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!

Today’s Funny Jokes Wife and Husband Majedar jokes Read Boy vs Girl Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

शादी से पहले होने वाली बीवी का मैसेज आया...
'मेरी शादी कहीं और पक्की हो गई है, हमारी शादी नहीं हो सकती। 
लड़का टेंशन में आ गया... 
तुरंत दूसरा मैसेज आया - सॉरी गलती से आपको सेंड हो गया। 
लड़का फिर टेंशन में आ गया...!
 

Today’s Funny Jokes Wife and Husband Majedar jokes Read Boy vs Girl Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन इंसान रईस बनता जाता है...!
गप्पू- वो कैसे...?
पप्पू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Wife and Husband Majedar jokes Read Boy vs Girl Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

संता- यार, लड़कियों का ही अच्छा है...शादी से पहले पापा की परी होती हैं और 
शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं...!

बंता- और लड़के...?

संता- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से...!

 

विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Wife and Husband Majedar jokes Read Boy vs Girl Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो, शर्ट एक जगह थोड़ी सी जल गई

पति- कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है।

पत्नी- मुझे मालूम था, इसलिए उस शर्ट का उतना कपड़ा काटकर, मैने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया।

आज के मजेदार जोक्स: जीजा के मोबाइल का पासवर्ड जानने के लिए साली ने लगाया ऐसा जुगाड़, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed