Today’s Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
पूनम अपनी सहेली मीना से- क्या तुमने यह नई साड़ी खरीदी है?
मीना- हां, 5 हजार रुपये की है।
पूनम- अरे वाह... यह ज्वैलरी भी नई खरीदी है?
मीना- हां, पूरे 2 लाख रुपये की है।
पूनम- क्या तुम्हारे पति ने नई जॉब बदल ली
मीना- नहीं, मैंने पति ही बदल लिया
नौकरानी- मैडम जी मैंने आपको जलते मकान से निकालकर जलने से बचाई थी, इसलिए 500 रुपये दीजिए।
मैडम– यह लो 200 रुपये।
नौकरानी- दौ सौ ही क्यों?
मैं- क्योंकि उस वक्त मैं अधमरी थी।
पिंकी के पिता– क्यों बेटे, तुम किस खानदान से हो।
लड़का– जानवारों के खानदान से।
पिंकी के पिता– मतलब
लड़का– जी मेरे पिता जी मुझे गधा कहते हैं, मम्मी कुत्ता कहती है, बहन मुझे बन्दर कहकर चिढ़ाती है, टीचर मुझे सूअर कहते हैं, और मेरे दादा जी कहते हैं – वाह मेरे बब्बर शेर।
Jokes in Hindi: जब दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ने लगीं, पढ़ाई लोटपोट करने वाले धमाकेदार जोक्स
गर्लफ्रेंड- जानू ये नया मोबाइल किसका है, बड़ा अच्छा लग रहा है।
बॉयफ्रेंड- मेरा नहीं हैं।
गर्लफ्रेंड- जानू, फिर किसका हैं।
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी बहन का उठाया है।
गर्लफ्रेंड- ऐसा क्यों किया?
बॉयफ्रेंड- अरे वो रोज कहती थी, आप मेरा फोन नहीं उठाते हैं।
कल मुझे मौका लगा तो मैंने उठा लिया।