Funny jokes And Chutkule in Hindi: हंसना एक दवा के समान है। हम हर दिन हंसते और मुस्कुराते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। आजकल की भागमभाग जिंदगी में हम सभी के लिए जरूरी है कि हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर हम नियमित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- कभी किसी लड़की को प्रपोज किया है? पप्पू ने दिया गजब का जवाब
टीचर- कभी किसी लड़की को प्रपोज किया है?
पप्पू- नहीं सर, हम तो गणित के स्टूडेंट हैं।
टीचर- मतलब?
पप्पू- मतलब हम प्रपोज नहीं सिर्फ सपोज करते हैं। हमने सपोज किया है- माना कि वो मेरी है।
मोहन की दो करोड़ की लॉटरी निकली।
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे।
मोहन- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो नहीं तो मेरी टिकट के 100 रुपये वापस करो।
एक शराबी सड़क पर जा रहा था अचानक फिसलकर वह कीचड़ में गिर गया उसी वक्त बिजली चमकी तो...
शराबी बोला- हे भगवान एक तो पहले कीचड़ में गिरा दिया और अब फोटो भी खींच रहे हो।
चिंकू- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
मिंकू- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
चिंकू- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
मिंकू- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!