हमारे लिए अच्छा खानपान, अच्छी हवा और सही कसरत जितनी जरूरी होती है, उतना ही जरूरी हमारे लिए हंसना भी होता है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहता है, लेकिन आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग इसपर ध्यान नहीं दे पाते हैं और लगातार तनाव और अवसाद की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। इससे आगे चलकर कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको हमेशा खुद के लिए थोड़ा सा टाइम निकाल के हंसना चाहिए। यही वजह है कि आज हम आपके लिए कुछ मजेदार और गुदगुदाने वाले जोक्स लेकर आए हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये मजेदार सफर...
Latest Jokes: जब रामू ने भिखारी को लगाई डांट, तो मिला ऐसा जवाब, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
भिखारी - रामू 10 रुपये दे दो कुछ खा लूंगा।
रामू - शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो।
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं ?
घर में पत्नी से साथ झगड़ा होने के बाद, पति ने गुस्से में पंखे से रस्सी का फंदा लटकाया
और स्टूल पर चढ़कर उसे गले में डालनें के लिए तैयार हो गया।
तभी उसकी पत्नी बोली, “जो कुछ करना है, जल्दी करो।”
पति ने कहा,.”तुम मुझे शांति से मरने भी नहीं दोगी?”
पत्नी बोली,.”मुझे अभी स्टूल की जरूरत है।”
पति पत्नी मे झगड़ा हुआ,
पति घर से चला गया,
पति- रात को फोन पर,”खाने मे क्या है”
पत्नी- ज़हर।
पति- मैं देर से आऊंगा, तुम खाकर सो जाना।
चंपकलाल - यार, मैं अपनी पत्नी की वजह से बहुत परेशान हो गया हूं।
शर्मा जी - क्या हो गया? वो बहुत झगड़ती है क्या?
चंपकलाल - नहीं यार, उसकी याददाश्त बहुत खराब है।
शर्मा जी - क्यों? काम की बातें भूल जाती हैं क्या?
चंपकलाल - अरे नहीं, वो छोटी-छोटी बातें भी याद रखती है।