Today’s Funny Jokes: हंसने और हंसाने को अपने जीवन में शामिल करने चाहिए। हंसने से एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और कई बीमारियों से भी बच रहते हैं। तनाव की स्थित में चेहरे पर मुस्कान और हंसी लाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जीजा के मोबाइल का पासवर्ड जानने के लिए साली ने लगाया ऐसा जुगाड़, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
जीजा- क्या सालीजी जानती हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
साली- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं...जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।
साली का बात सुनकर जीजा हैरान रह गया।
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में आकर पत्नी (पति से) बोली- अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति बोला- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।
पत्नी ने पति को तमाचा मार दिया...
पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की..?
पत्नी बोली - तुम कोई गलती करो,
उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
आज के मजेदार जोक्स: संता-बंता की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पति- पत्नी सफर कर रहे थे, तभी एक भिखारी आया...
पति अभी पर्स निकाला ही रहा था कि...
भिखारी बोला- जोड़ी सात जन्म तक बनी रहे...!
फिर क्या...
पति ने गुस्से में उसे पैसे ही नहीं दिए...!!!