फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: टीवी पर शादी की डीवीडी देखकर चिल्लाने लगा पति, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Wed, 18 Jan 2023 05:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Read Husband Wife Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes: मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, आपको प्रसन्न रहने की जरूरत है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते है आपके साथ हंसने और हंसाने का सिलसिला।



संता काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

संता- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

संता- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।

Hindi Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Read Husband Wife Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक आदमी अपने घर पर टीवी देख रहा था, तभी वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा...नहीं-नहीं घोड़े से मत उतरना,यह चाल है, या एक जाल है, मरेगा, मरेगा!!
पत्नी- अरे टीवी में ऐसा क्या देख रहे हो?
पति- हमारी शादी की डीवीडी लगाई है!
 

Hindi Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Read Husband Wife Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- मैं जो पूछू उसका जवाब फटाफट देना 
संता- जी सर 
टीचर- भारत की राजधानी बताओ? 
संता- फटाफट
टीचर अभी तक संजू को पीट रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Read Husband Wife Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? 
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए। 
 

विज्ञापन
Hindi Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Read Husband Wife Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- आपने कुछ सुना... 
पति- क्या...? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...


Comedy Jokes: पति को पत्नी से मजाक करना पड़ गया भारी, पढ़िए वायरल जोक्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed