Viral Chutkule in Hindi: आज कल की भागम भाग भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए हमेशा हंसते मुस्कुराते रहना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि हमें सुबह और शाम हंसना की सलाह दी जाती है। अगर आप भी एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको भी सुबह शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। यदि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप जोक्स और चुटकुलों की मदद से दिन में कभी भी हंस सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार चुटकुले: प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया, लड़के का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा?
डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें।
महिला- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे!
मोटू- क्या हुआ भाई तुम उदास क्यों बैठे हो?
पतलू- भाई अब क्या बताऊं, तुम्हारी भाभी ने नाक कटवा दी।
मोटू- वो कैसे?
पतलू- हम दोनों टॉयलेट फिल्म देखने गए थे, ट्रैफिक के कारण थोड़ा लेट हो गए।
मोटू- इसमें क्या नाक कटवा दी ?
पतलू- तेरी भाभी सारे मोहल्ले में कहती फिर रही है कि मैं और पति टॉयलेट गये थे, लेट हो गए तो थोड़ी सी निकल गई।
अब में किस-किस को समझाऊं।
रावण को अदालत में गीता पर हाथ रखने को कहा गया...
उसने मना कर दिया...
और बोला, सीता पर हाथ रख कर इतनी मुसीबत आयी! अब गीता… नहीं…
सोनू और मोनू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
सोनू- मैडम फिर आप कहोगे नकल की है, इसीलिए।