Funny And Viral Jokes Hindi: वर्तमान समय में लोगों की जिंदगी दौड़ भाग वाली हो गई है। ऐसे में अधिकतर लोग काम के बढ़ते दबाव की वजह से उदास रहने लगे हैं। इसकी वजह से लोग चिड़चिड़ेपन और अनिद्रा जैसी समस्याओं से परेशान हैं। आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
Jokes Hindi: पापा ने मांगा बेटे से मोबाइल, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है...!
बंद कर दो प्लीज...!
पति- तुम कहती हो तो कर देता हूं...!
पत्नी- कितने अच्छे हो तुम...!
पति (कुछ देर बाद)- हां, मैंने पेपर वाले से बात कर ली, कल से पेपर नहीं डालेगा...!
पत्नी बेहोश...!
पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!
चिंटू- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं।
मिंटू- कौन-कौन से?
चिंटू- एक ईमेल और दूसरा फीमेल, एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं।
Viral Chutkule: बाप-बेटे के मजेदार जोक्स को पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
बच्चा- मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
मम्मी- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
बच्चा- क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो
सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया।