आजकल की भागमभाग लाइफ में काम का दबाव बहुत ज्यादा है। ऐसे में खुद के लिए इंसान बहुत कम समय निकाल पाता है जिसके कारण उदासी, थकान, आलस जैसी समस्याएं जकड़ लेती हैं। अगर हम समय-समय पर हंसी-मजाक करेंगे तो हम इन सब से बचे रहेंगे। हंसने-मुस्कुराने से व्यक्ति खुशहाल भी रहता है और दूसरों को भी रख पाता है। हंसने के इतने सारे फायदे हैं जिन्हें जानने के बाद आप हमेशा हंसते मुस्कुराते रहेंगे। हंसी आपको लंबे समय तक जीने में मदद कर सकती है। इसके अलावा आप हमेशा फ्रेश फील करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें आप पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे। चलिए तो चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर पर..........
आज के मजेदार जोक्स: एक आत्मा ने दूसरी आत्मा से पूछा- आत्महत्या के कितने प्रकार होते हैं, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो,
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
मोनू - आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर,
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती...
चिंटू - ऐसा लगता है कि वो लड़की पागल है।
मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही समझती है।
मिंकू - वो कैसे?
चिंटू - मैंने कहा… मैं तुम्हें पसंद करता हूं
तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं…
इंटरव्यू में बॉस ने पूछा - क्या आपको अंग्रेजी बोलनी आती है?
मोनू - जी सर, आती है
बॉस - कुछ बोल के दिखाओ
मोनू - डूगना लागान डेना पडेगा बुवन!
बॉस अभी तक बॉस बेहोश है
टिंकू ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद पत्नी से कहा,
तुम मेरा ज्यादा से ज्यादा क्या बिगाड़ लोगी भाई
तब से टिंकू का मोबाइल का चार्जर ही नही मिल रहा