फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: आइसक्रीम खाने के लिए पप्पू का पापा से पैसे मांगने का ये मजेदार तरीका पढ़कर, नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Thu, 26 Jun 2025 11:00 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 26 Jun 2025 11:00 AM IST
सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes Father Son Jokes Girl Boy Chutkule In Hindi Aaj Ke Majedar Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....


पप्पू- पापा10 रुपये देना, एक गरीब इंसान को देने हैं
पिता- बेटा कहां है गरीब आदमी
पप्पू- बेचारा बाहर धूप में आइसक्रीम बेच रहा है.......
Today Funny Jokes Father Son Jokes Girl Boy Chutkule In Hindi Aaj Ke Majedar Jokes
Funny jokes - फोटो : freepik
चिंटू (पिंटू से)- ये बात समझ में नहीं आती कि
शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है?
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो, सामने गड्ढा हो
बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है.....
Today Funny Jokes Father Son Jokes Girl Boy Chutkule In Hindi Aaj Ke Majedar Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी अपना इलाज करवाने डॉक्टर के पास जाता है
डॉक्टर (आदमी से)- कहां दर्द है?
आदमी- अगर फीस कम करते हो तो मैं बताता हूं
वरना खुद ही ढूंढ़ लो
आदमी की बात सुनकर डॉक्टर बेहोश....

कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए।
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी। ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
कर्मचारी- सर हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी नहीं दी हो।
बॉस- कितने दिन की छुट्टी चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Father Son Jokes Girl Boy Chutkule In Hindi Aaj Ke Majedar Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल
बच्चा- कमाल है
इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली.....


Chutkule In Hindi: जिम करने को लेकर गोलू ने टीचर से कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

विज्ञापन
Today Funny Jokes Father Son Jokes Girl Boy Chutkule In Hindi Aaj Ke Majedar Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी
लड़की बोली- ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
चिंटू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम
लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed