Today Funny Jokes: हंसना इंसान के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हम प्रसन्न तो रहते ही हैं और दूसरे को खुश रख सकते हैं। अगर आप इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं, सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
आज के मजेदार जोक्स: मरीज- साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं।
भिखारी- क्या बात है साहब? पहले आप मुझे 100 रुपए देते थे बाद में 50 और अब बस 25 रूपये ही देते हैं?
गप्पू- पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और अब एक बच्चा हो गया है।
भिखारी- वाह साहब वाह! बहुत अच्छे, पूरे परिवार को मेरे पैसों से ऐस करा रहे हो?
Jokes: संता- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है? बंता ने दिया मजेदार जवाब
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी- 300 रुपए...
चिंटू- और निक्कर की...?
दर्जी- 100 रुपए...
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...
Hindi Chutkule: पत्नी- सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं? पति ने दिया झन्नाटेदार जवाब
लड़का- तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- तमन्ना
लड़का- तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या?
लड़की- क्यों?
लड़का- क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।