Today Funny Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए इंसान को हंसना बहुत जरूरी है। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए खुलकर हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता इंसान के आस-पास भी नहीं भटकती हैं। अगर आप खुश रहते हैं, तो आपका शरीर स्वस्थ रहता है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ऐसे ऐसे जोक्स हैं जिसे पढ़ने के बाद इंसान अपनी हंसी नहीं रोक सकता है। इसीलिए हम मजेदार वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: लड़की मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा, मुझसे शादी करोगे? लड़के ने दिया मजेदार जवाब
लड़की मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा, माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे? बोल मेरा बच्चा..
लड़का हैरान होकर- अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है।
पंडित जी ने पप्पू का हाथ देखा और बोले- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे।
पप्पू- पंडित जी मैं तो पढ़ 5 साल से रहा हूं, ये बता दो कि पास कब होऊंगा।
आज के मजेदार जोक्स: पुलिस और चोर की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
चिंटू- सर टीशर्ट अच्छी लग रही है आप पर।
बाॅस- छुट्टी नहीं मिलेगी।
चिंटू- सर सिर्फ टीशर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है कुत्ते की तरह।
बाॅस चुप
पिंकी के पिता– क्यों बेटे, तुम किस खानदान से हो।
लड़का– जानवारों के खानदान से।
पिंकी के पिता– मतलब
लड़का– जी मेरे पिता जी मुझे गधा कहते हैं, मम्मी कुत्ता कहती है, बहन मुझे बन्दर कहकर चिढ़ाती है, टीचर मुझे सूअर कहते हैं, और मेरे दादा जी कहते हैं – वाह मेरे बब्बर शेर।