फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पुलिस और चोर की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 06 May 2023 03:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 03:06 PM IST
विज्ञापन
Today Jokes in Hindi Police Chutkule in Hindi Viral Jokes Memes in Hindi
Today Funny Jokes - फोटो : amar ujala

Today Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव मुक्त रहते हैं। इसके साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को परढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...

Today Jokes in Hindi Police Chutkule in Hindi Viral Jokes Memes in Hindi
Today Funny Jokes - फोटो : iStock

पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चोर- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चोर- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चोर- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।
 

Today Jokes in Hindi Police Chutkule in Hindi Viral Jokes Memes in Hindi
Today Funny Jokes - फोटो : iStock

सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...! 
अब पति सदमे में है...!
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Jokes in Hindi Police Chutkule in Hindi Viral Jokes Memes in Hindi
Today Funny Jokes - फोटो : iStock

सोनू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
मोनू-सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें। 
सोनू- क्यों?
मोनू-  तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है।

Funny Jokes: जब अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान हो गया लड़का, वजह जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
Today Jokes in Hindi Police Chutkule in Hindi Viral Jokes Memes in Hindi
Today Funny Jokes - फोटो : iStock

एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला -
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed