Funny Jokes: खुलकर हंसना एक ऐसी प्रक्रिया है कि जब हम हंसते हैं तो हमारे चेहरे के सभी मांसपेशियां हिलती हैं, जिससे हमारे चेहरा खुशनुमा दिखता है। साथ ही जब हम हंसते हैं तो हमारे आसपास सकारात्मक माहौल बनता है, जिसका सीधा असर हमारे जीवन शैली पर पड़ता है। हंसने से हमारा मानसिक तनाव कम होता है साथ ही हम शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। यही वजह है कि बहुत से डॉक्टर और योग गुरु भी रोज थोड़ी देर हंसने का सुझाव देते हैं। हंसने के लिए हम कॉमेडी वाली फिल्में देख सकते हैं, साथ ही चुटकुले पढ़ सकते हैं। देखा जाए तो चुटकुले पढ़ना खुलकर हंसने के लिए सबसे किफायती तरीका है। इसलिए हम आपके लिए सास-बहू के कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला..
Desi Jokes: खिलखिलाकर हंसने के लिए मजबूर कर देंगे सास-बहू पर बने ये मजेदार चुटकुले, बन जाएगा आपका दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास- भगवान ने तुम्हें दो-दो आंखें सिर्फ मोबाईल देखने के लिए नहीं दी हैं
कुछ नहीं तो सही, चावल से 2-4 कंकड़ ही बीन दिया करो
बहु- भगवान ने आपको भी 16-16 दांत सिर्फ मेरी बुराई करने के लिए नहीं दिए हैं
2-4 पत्थर भी चबा लिया करो...
फिर क्या सास बेहोश...
नौकरानी (बहू से) : मेमसाब, जल्दी आइए। पड़ोस की तीन औरतें बाहर बाहर आपकी सास की पिटाई कर रही हैं।
बहू बालकनी में आकर देखने लगी
नौकरानी: आप उनकी मदद करने नहीं जाएंगी?
मालकिन: नहीं रहने दो! तीन ही काफी हैं।
बहू- सिरदर्द होने पर मां जी कुछ देर अपनी बेटी से जरूर बात कर लिया करो
सास- क्यों?
बहू- आपने सुना नहीं है, जहर ही जहर को काटता है...
बहू- नहीं मां जी ऐसा नहीं है
उन्होंने मुझे आपको और आपके बेटे को कैसे संभालना है, यह सिखाया है...