लेटेस्ट आईफोन की लॉन्चिंग पर लोग ऐसे नजर गड़ाएं बैठे थे जैसे कि वो जियो की सिम की तरह फ्री में मिलेगा। चुन्नु चाय की टपरी से लेकर स्टारबक्स कैफे तक आईफोन ही आईफोन चर्चा में है। लोग दिलचस्पी ऐसे ले रहे हैं जैसे लॉन्च होते ही एप्पल स्टोर के बाहर लाइन लगाकर ये फोन ले लेंगे। जिस भव्यता के साथ इस फोन की चर्चा हिंदुस्तान में हो रही है उसके हिसाब से अगर एक प्रतिशत ब्रिक्री भी भारत में हो जाए, तो एप्पल अगले साल इसकी लॉन्चिंग दिल्ली में ही कर देगा।
नए आईफोन नहीं खरीदने के ये बहाने बताकर दिल को दे सकते हैं तसल्ली,कसम से कलेजे को पड़ जाएगी ठंडक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरहाल 1 लाख की कीमत के इस फोन को वो लोग तो खरीदेंगे ही जो स्टैंडर्ड मेंटेन करने के लिए फोन रखते हैं लेकिन आम आदमी खरीदने से पहले 1 लाख बार सोचेगा। भारत में आईफोन एक्स एस और एक्स आर 76 हजार से लेकर 1 लाख 44 हजार रुपये तक मिलेगा। तो आइए बताते हैं आपको कि आम आदमी 1 लाख रुपये में क्या-क्या कर सकता है?
यूरोप घूमना हर किसी का सपना होता है। अगर आप एंड्रॉयड फोन लेकर घूमने निकलेंगे तो भी यूरोप ट्रिप उतना ही मजा देगी जितना उसे देना चाहिए। लेकिन इतने पैसे में आप अकेले ही घूम सकते हैं परिवार के साथ नहीं। हां, इतनी राशि में आप परिवार के साथ बढ़िया हिल स्टेशन का ट्रिप बना सकते हैं।
अच्छा लगेगा क्या, कि आपके पास फोन 1 लाख रुपये का है और छत के छेद से पानी चू रहा हो। 1 लाख रुपये में तो आप अपने कमरे को अपनी पसंद से रेनोवेट करा सकते हैं।
बहुत सारे लोगों के पास अभी भी पुराने डब्बे वाले कंप्यूटर हैं जिन्हें स्टार्ट करने से पहले तमाम तरह की कसरतें करनी पड़ती है। वो लोग चाहें तो एक लाख रुपये में बढ़िया कॉन्फिग्रेशन वाला लैपटॉप ले सकते हैं।