Majedar Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंताओं से दूर रहना मुश्किल है। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो मन को हल्का करती है और सेहत को भी बेहतर बनाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसलिए हम आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार और धमाकेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Majedar Jokes: देवर ने भाभी से पूछ लिया मजेदार सवाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
Majedar Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
देवर ने भाभी से पूछा- क्या आप चीनी भाषा पढ़ सकती है?
भाभी ने कहा- हां।
देवर - कैसे ?
भाभी - अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...!
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।
ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली कुछ भी हो मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं।
Jokes in Hindi: लड़का- जी आप क्या करती हो? लड़की का जवाब सुनते ही हुआ फरार
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं?
भिखारी- हां हैं मां जी
बुढ़िया- तो उससे कुछ लेकर खा लेना।
Jokes Hindi: गर्लफ्रेंड- मेरी एक-एक सांस पर हजारों लड़के मरते हैं, ब्वॉयफ्रेंड ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)