Funny Jokes: इन दिनों लोग अपने काम को लेकर इतने बिजी हो गए हैं कि अधिक दबाव की वजह से लोगों के चेहरे पर हंसी की बजाए तनाव व चिंता नजर आती है। हंसी एक ऐसी दवा है जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको हर दिन कम से कम 5 मिनट खुलकर जरूर हंसना चाहिए। सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए जोक्स देखने को मिलते हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। आप जोक्स और चुटकुलों की मदद से दिन में कभी भी हंस सकते हैं।आज हम आपको हंसाने के लिए लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो हंसने में आपकी काफी मदद करेंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाना का सिलसिला...
Jokes In Hindi: जब संता ने मास्टर जी को बताया अपना नेक काम, पढिए गुदगुदाने वाले मजेदार चुटकुले
नई-नई शादी हुई हो और बीवी लौकी की सब्जी परोसकर
पूछे कैसे बनी है…
तो उस समय सत्य परेशान भी होता है
और पराजित भी होता है।
पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना।
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया।
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा।
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची.....
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं।
रमन (अपने दोस्त से)- कभी किसी ने ये सोचा कि दवाई के पैकेट में 10 टेबलेट ही क्यों होती है?
दोस्त- पता नहीं?
रमन- तुम्हारी जानकारी के लिए बता दूं कि 10 टेबलेट की यह प्रथा तब चालू करवाई गई
थी, जब लंकाधिपति रावण को सिरदर्द हुआ था।
टीटू- बचपन से ही शौक था अच्छा इंसान बनने का!
शौंटी- फिर क्या हुआ, बन गए?
टीटू- अरे कहां, बचपन खत्म।
शौक खत्म।