सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। अगर आप हंसते रहते हैं आपके शरीर का रक्त संचार ठीक रहता है। हमारे शरीर की प्रतिरोधी क्षमता में वृद्धि होती है। मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से लड़ने में हंसी हमारी मदद करती है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes in Hindi: पप्पू- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो? गप्पू ने दिया गजब का जवाब
त्योहार के अवसर पर दुकान की भाभी जी ने सभी कपड़े देख लिए...
भाभी जी- सामने वाले बैग में क्या है?
दुकान वाला- भाभी जी, थोड़ा रहम करो, उसमें मेरा सामान रखा है।
यमराज- हे प्राणी, तुम कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग या नर्क
आदमी- हे प्रभु, पृथ्वी से मेरा मोबाइल चार्जर मंगवा दो, मैं कहीं भी रह लूंगा
मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया और कहा - बेटा जल्दी से घर आ जा, बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है।
उसका मुंह टेढ़ा, आंखे ऊपर और गर्दन घूमी हुई है।
बेटा बोला - तू घबरा मत मां... वो सेल्फी ले रही है।
टीचर- 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो
स्टूडेंट- सर प्रश्न पूछो
टीचर- बताओ सबसे ज्यदा नकल कहां होती है..?
स्टूडेंट- सर, व्हाट्स एप पर
टीचर- शाबाश, लो 10 में 10 नंबर