{"_id":"632ae16f01ee2111f93fd9a2","slug":"latest-jokes-girl-boy-family-funny-talks-read-girl-boy-jokes-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Latest Jokes: लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या? लड़के वालों ने दिया गजब का जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Latest Jokes: लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या? लड़के वालों ने दिया गजब का जवाब
Wed, 21 Sep 2022 03:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes in Hindi: वर्तमान समय में इतनी भागभाग है कि इंसान के लिए हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो इस भागमभाग जिंदगी में भी स्वस्थ रहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना जरूरी है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
जोक्स
- फोटो : iStock
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का..
रिश्ता वही, सोच नई..
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का..
रिश्ता वही, सोच नई..
जोक्स
- फोटो : iStock
पिंटू - एक दिन हलवाई की दुकान पर गया और जी भरकर जलेबी खाई...
दुकानदार- अरे कहां जा रहे हो जलेबी के पैसे तो देते जाओ...
पिंटू - पैसे तो नहीं हैं मेरे पास...
फिर क्या दुकानदार ने पिंटू को जमकर धोया...
पिटाई होने के बाद पिंटू बोला...अगर इतने में ही मिलती हैं तो इसी भाव एक किलो जलेबी और तोल दो...
दुकानदार बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा चिंटू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा टिंकू जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा पिंटू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर पिंटू बोला- और ये रहे हमारे सर जो अब दुनिया छोड़ कर चले गए हैं।
इसके बाद पिंटू को सर ने खूब तोड़ा
..
ये रहा चिंटू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा टिंकू जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा पिंटू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर पिंटू बोला- और ये रहे हमारे सर जो अब दुनिया छोड़ कर चले गए हैं।
इसके बाद पिंटू को सर ने खूब तोड़ा
..
विज्ञापन
जोक्स
- फोटो : iStock
आधी रात को तांत्रिक बाबा को फोनकर अजनबी लड़की बोली...
सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,
तांत्रिक बाबा-हेलो, कौन?
लड़की-भरो, मांग मेरी भरो...
तांत्रिक बाबा बिस्तर से उठकर बोला-क्या सही में मुझसे शादी करोगी?
लड़की-इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के लिए 1 दबाएं।
सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,
तांत्रिक बाबा-हेलो, कौन?
लड़की-भरो, मांग मेरी भरो...
तांत्रिक बाबा बिस्तर से उठकर बोला-क्या सही में मुझसे शादी करोगी?
लड़की-इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के लिए 1 दबाएं।