Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
Viral Jokes What is the Difference between vowel and food Read Teacher Student Jokes
{"_id":"63298e67b752713c1f50396b","slug":"viral-jokes-what-is-the-difference-between-vowel-and-food-read-teacher-student-jokes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Jokes: टीचर- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है? संता ने दिया धांसू जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Viral Jokes: टीचर- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है? संता ने दिया धांसू जवाब
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 20 Sep 2022 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Viral Jokes in Hindi: आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से आप तरोताजा महसूस करते हैं और सकारात्म सोचते हैं। इसलिए आपको दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है?
संता- स्वर मुंह से बाहर निकलते हैं और व्यंजन मुंह के अंदर ही रह जाते हैं..
टीचर बेहोश...
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया
आदमी- डॉक्टर मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं
एक कहता हूं तो दो कहती है, हर समय चिड़चिड़ करती रहती है,
मेरी सुनती ही नहीं, क्या आप उसे शांत करने की कोई दवा दे सकते हैं...?
डॉक्टर ने गहरी सांस ली और बोले- अबे ये सब इतना आसान होता तो मैं संडे को भी क्लिनिक खोल कर क्यों बैठता...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
दो सहेली आपस में बात करती हुईं,
पहली- यार...भारतीय सीरियल के अनुसार...
अगर दिया बुझ गया मतलब कोई लुढ़क गया,
दूसरी- और पूजा की थाली गिर गई मतलब एक्सीडेंट हो गया...
दोनों जोर से हंसी और बोलीं ये तो फिक्स है...
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है. देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है.
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है..
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।