हंसना हर इंसान के लिए उतना ही जरूरी है जितना अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर जरूरी हंसनी चाहिए। अगर आप हसंते रहते हैं, तो मानसिक तानव से बच सकते हैं जिससे कई बीमारियां आप से दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लाए कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Latest Hindi Jokes: टीचर ने क्लास में पूछा- महान वैज्ञानिक का नाम बताओ, छात्र ने दिया मजेदार जवाब
एक नए टीचर ने क्लास में पूछा- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ ..?
स्टूडेंट- सर, आलिया भट्ट..
टीचर- छड़ी लेकर .. यही सीखे हो ?
दूसरा- ये तोतला है सर.. आर्यभट्ट बोल रहा है
पप्पू और गप्पू दोनों भाई एक
ही क्लास में पढ़ते थे।
अध्यापिका - तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
पप्पू - मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए।
एक पति ने अपनी पत्नी से दिल की बात कही
कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी - कौन सा फायदा?
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई
लड़की डॉक्टर के पास गयी और बोली सुबह से चक्कर से आ रहे हैं
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, बिल्कुल घड़ी की तरह
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रख दिया है