Latest Funny Chutkule in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास परिवार के साथ बैठकर दुख-सुख बांटने का समय नहीं है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो हंसते रहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Chutkule in Hindi: संता- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो, वजह जानकर सकते में बंता
संता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
बंता- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
संता- क्यों?
बंता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
संता ने बंता से पूछा शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है?
बंता- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!!!
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था,
तभी उसके हाथ में धर्मपत्नि का ग्यारवी कक्षा का रिपोर्ट कार्ड आया।
नम्बरो के नीचे चरित्र प्रमाण पत्र पढ कर अभी तक बेहोश है।
लिखा था'मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा'
भंडारे में धक्का मुक्की से मोटा आदमी एक खूबसूरत लड़की से टकरा गया...
इस टक्कर में मोटे आदमी के एक टांग की हड़्डी टूट गई..
वो हॉस्पिटल गया तो देखा कि वहां एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई हैं।
भोलापन तो देखिए... वो उसको देखकर बोला- आपकी दो पत्नियां हैं क्या?