राजू: सर मुझे कुछ याद नहीं रहता है।
टीचर: अच्छा बताओ कि क्लास में तुम्हारी पिटाई कब हुई थी?
राजू: सोमवार को।
टीचर: यह कैसे याद रह गया?
राजू: सर प्रैक्टिकल में नहीं, थ्योरी में प्रॉब्लम है।
---------
संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया...
लड़की का पिता: मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुजारे…
संजू: बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं
दे जूते… दे चप्पल…
शादीशुदा लोगों का पेट बढ़ने का कारण...
पहले बाहर दोस्तों के साथ पार्टी करो और फिर...
घर आकर बीवी के डर से दोबारा खाना खाओ।
--------
बच्चे- मजा आ गया यारों, अब कल से स्कूल नहीं आना पड़ेगा...
पर गप्पू उदास था और टीचर ने गप्पू को उदास देखकर पूछा…
टीचर गप्पू से- सब स्कूल के जलने पे खुश हैं बस तुम ही दुखी हो, ये देखकर मुझे अच्छा लगा...
गप्पू- मैं ये सोचकर दुखी हूं कि भगवान ने मेरी आधी इच्छा पूरी की... स्कूल तो जल गया पर आप जिंदा बच गए इसलिए एक किलो की जगह मैं आधा किलो ही लड्डू ही भगवान को चढ़ाऊंगा....
लड़की: मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बर्बाद हो गई, बदनाम हो गई।
लड़का: तो पगली मैं कौन-सा तुम्हारे प्यार मे कलेक्टर बन गया… समोसे बेच रहा हूं
-------
पति- कहां गायब थी 4 घंटे से...
पत्नी- मॉल में गई थी, शॉपिंग करने
पति- मॉल में क्या-क्या लिया जानेमन...
पत्नी- एक हेयर क्लिप और 45 सेल्फी...