जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: बेटी ने लव लेटर पढ़ते हुए पापा से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
एक दुकानदार अपने ग्राहक की शादी में गया...
.
खाना खाने के बाद लिफाफा पकड़ा कर आ गया...
.
दूसरे दिन ग्राहक ने सभी लिफाफे खोले...
.
दुकानदार के लिफाफे में हिसाब की एक पर्ची निकली...
उसमें लिखा था - पिछला बकाया 1845 रुपये
शादी के जमा - 500 रुपये
टोटल बाकी - 1345 रुपये...
जल्दी दे देना...!!!
पप्पू पैराशूट बेच रहा था...
.
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ
और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ...!
.
ग्राहक - अगर पैराशूट नही खुला तो...?
.
पप्पू - तो पैसे वापिस कर दूंगा...!
पति - आज खाने में क्या बना रही हो...?
.
पत्नी - आलू की सब्जी बना रही हूं...!
लेकिन मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि
आलू अभी तक पके क्यों नहीं...!
.
पति - तो तुम ऐसा क्यों नहीं करती...!
.
पत्नी - क्या करूं...?
.
पति - तुम थोड़ी देर आलू से बातें करके देखो,
शायद पक जाए...!!!
बेटी – मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ...!
.
बाप – हे भगवान… मेरे पैसे और समय दोनों बच गए...!
.
बेटी – पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है...!
.
पिता बेहोश...!