जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
शादीशुदा आदमी की दर्दनाक कहानी....पढ़िए मजेदार जोक्स
गर्लफ्रेंड - मैं अपना पर्स घर पर भूल आई,
मुझे एक हजार रुपये की जरूरत है...!
.
ब्वॉयफ्रेंड - कर दी ना छोटी बात,
पगली ये ले 10 रुपये, अभी रिक्शा करके घर जा
और पर्स लेकर आ...!!!
.
गर्लफ्रेंड बेहोश...
पप्पू (गप्पू से) - यार मेरे पापा दिन-ब-दिन
केबीसी के अमिताभ बच्चन बनते जा रहे हैं...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - उनसे जब भी पैसे मांगो,
कहते हैं 'क्या करोगे इतनी धनराशि का'?
महिला - हेलो सर, मैं आपसे मिलकर कुछ बात करना चाहती हूं...
आप मेरे एक बच्चे के पिता हैं...!
.
आदमी हैरान होकर बोला - क्या...! तुम प्रिया हो?
.
महिला - नहीं...
.
आदमी - फिर श्वेता...?
.
महिला - नहीं...
.
आदमी - तो सिमरन हो...?
.
महिला - नहीं सर, नहीं! मैं आपके बेटे की क्लास टीचर हूं...!!!
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
.
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...!
.
.
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना,
नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!!!