जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
मरीज से केमिस्ट ने कह दी ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जीवाला - भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या...?
.
पति आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...?
.
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं..!!
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई...
कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है..!
.
पत्नी - कौन सा फायदा..?
.
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई...!!!
केमिस्ट - अगर इस दवाई से आराम ना मिले तो
डॉक्टर का पर्चा फिर से लाना...
.
मरीज - ऐसा क्यों..?
.
केमिस्ट - मैं फिर से डॉक्टर की लिखी
दवाई पढ़ने की कोशिश करूंगा...!!!
.
मरीज बेहोश होते-होते बचा...