फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी का धमाकेदार जवाब सुनकर पति ने...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 07 Oct 2020 10:35 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 07 Oct 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Majedar Chutkule Funny Jokes Hindi Viral Jokes Comedy Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

अंग्रेजी के मास्टर - 'संतोष आम खाता है' इस वाक्य को अंग्रेजी में
ट्रांसलेट करो..?
.
.
पप्पू ने अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया - 'Satisfaction is
General Account'!!!

Jokes Husband Wife Jokes Majedar Chutkule Funny Jokes Hindi Viral Jokes Comedy Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था...
.
टीचर - क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या...?
.
लड़का - नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि
इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है..!

Jokes Husband Wife Jokes Majedar Chutkule Funny Jokes Hindi Viral Jokes Comedy Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

एक दोस्त शायरी सुना रहा था... 
उनकी गली से गुजरा तो चौबारा नजर आया!
.
दूसरा दोस्त - वाह वाह... वाह वाह...
.
पहला दोस्त - उनकी गली से गुजरा तो चौबारा नजर आया...
.
उनकी मां ने देखा तो बोली- 
.
हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Majedar Chutkule Funny Jokes Hindi Viral Jokes Comedy Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पति (पत्नी से) - ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया...?
मुझे फेसबुक पर डालनी थी!
.
पत्नी - (चाय की चुस्की लेते हुए) - हां तो उसमें क्या हो गया...
लिख दो कि मैं आगे वाला हूं...!!!
.
पति ने पीट लिया माथा...

विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes Majedar Chutkule Funny Jokes Hindi Viral Jokes Comedy Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

सेल्समैन - मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?
.
महिला - मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?
.
सेल्समैन - मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed