जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
बॉस के जोक पर पप्पू ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है -
आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...?
.
.
.
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा और पूछा -
वापस करने कौन आएगा भाई...!!!
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं...
.
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...!!!
.
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
.
.
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे'...!!!
बॉस ने जोक सुनाया। पूरी टीम हंसने लगी, सिवाए पप्पू के...
.
बॉस ने पूछा - तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या...?
.
पप्पू बोला - सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है...!!!