जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
सास के सवाल का दामाद ने दिया धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स
एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से थानेदार को फोन किया...
जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी।
.
थानेदार - क्यों...?
.
सिपाही - क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था...
.
थानेदार - गिरफ्तार कर लिया औरत को...?
.
सिपाही - नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है...!!!
दोस्त - तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला...?
.
पठान - तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट किया था, इसलिए निकाला...
.
दोस्त - चेन चांदी की थी क्या...?
.
पठान - नहीं साइकिल की।
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था...
.
सास - दामाद जी कब वापस जा रहे हो...?
.
दामाद - क्यों...?
.
सास - बहुत दिन हो गए...
.
दामाद - आपकी बेटी तो दस-दस महीने मेरे यहां रह रही है,
मैंने तो जाने को नहीं बोला...
.
सास - दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है...
.
दामाद - और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं...?