Jokes: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है। हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हर दिन नियमित रूप से खुलकर हंसना हंसना चाहिए। हम आपके लिए लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes: साली- जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है? जाजी ने दिया गजब का जवाब
साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है?
जीजा- जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो,
आपका मंगल कमजोर हो और भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो...
साली साहिबा जीजा जी की ये बात अपनी दीदी को बता दी।
फिर क्या था कल रात से जीजा जी सिर्फ एक आंख से ही देख पा रहे हैं।
एक लड़की का पसंदीदा विषय गणित था,
लड़के ने उसे कुछ ऐसे प्रपोज किया
मैंने हमेशा तुम्हारा 7:00 दिया।
तुम भी मेरा 07:02.
हम 02:09 को हमेशा 01:07 रहना है।
इसीलिए मुझे छोड़ने की गलती 02:12 ना करना।
Funny Jokes: ग्राहक- भाई , तुमने दाढ़ी बनाने के साथ मेरी चमड़ी भी छील दी, नाई ने दिया गजब का जवाब
एक स्टूडेंट भगवान से बोला- रुपए की कीमत 70 तक पहुंचाई,
पेट्रोल की 95 तक, दूध की 50 और प्याज़ की 100 तक!
पर फिर भी आपका लाख-लाख शुक्र है भगवान, पासिंग मार्क्स आज भी 35 ही रखे।
Funny Jokes: संता बांट रहा था बंता को ऐसा ज्ञान, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
सिपाही - चल भाई, तेरी फांसी का समय हो गया।
कैदी - पर मुझे तो फांसी 10 दिन बाद होने वाली थी?
सिपाही - जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है,
इसीलिए तेरा काम पहले।