फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: पत्नी- अब तुम मंदिर क्यों नहीं जाते हैं, पति ने दिया लोटपोट करने जवाब

Sat, 23 Sep 2023 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 03:36 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेंते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
संता- कभी तो शक मत किया करो?
पत्नी- तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 10 बजे क्यों आ रहे हो?
संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
संता- ये लो 100 रुपए।
पत्नी- बाकी के 900 रुपए कहां गए।
संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 100 रुपए है। तारि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे बहुत पसन्द है ना। 
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी
 

Jokes in Hindi: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- शादी से पहले तुम मंदिर बहुत जाते थे। अब क्या हो गया?
अब क्यों नहीं जाते?
पति- फिर मेरी शादी तुमसे हो गई और मेरा भगवान पर से भरोसा उठ गया।
 

Jokes in Hindi: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एग्जाम हॉल में पप्पू चुपचाप बैठा था।
टीचर- तुम कुछ लिख क्यों नहीं रहे?
पप्पू- कुछ आ ही नहीं रहा।
टीचर- अरे कुछ तो आ ही रहा होगा।
पप्पू- हां।
टीचर- क्या?
पप्पू- रोना!

Hindi Jokes: जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? संता ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बॉयफ्रेंड- मैं हनीमून पर तुम्हें शिमला ले जाऊंगा।
गर्लफ्रेंड- सच में? 
बॉयफ्रेंड- हां 
गर्लफ्रेंड- पहली Wedding Anniversary पर कहां ले जाओगे? 
बॉयफ्रेंड- तब शिमला से वापस लाऊंगा

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं, बॉयफ्रेंड ने दिया गजब जवाब

विज्ञापन
Jokes in Hindi: Husband Wife Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

ट्रेन में एक महिला बार-बार अपने बच्चे से कह रही थी बेटा हलवा जल्दी खा ले नहीं तो साथ वाले अंकल को दे दूंगी।
अंकल- बहनजी... जरा जल्दी कीजिए, हलवे के चक्कर में मैं तीन स्टेशन आगे आ गया हूं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed