फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं, बॉयफ्रेंड ने दिया गजब जवाब

Sat, 23 Sep 2023 01:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes: boyfriend girlfriend new jokes in hindi latest funny jokes in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Today Funny Jokes: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे हमारी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने हमारा मन खुश रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे।



संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला 
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।

Today Funny Jokes: boyfriend girlfriend new jokes in hindi latest funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं। 
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था। 
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया? 
बॉयफ्रेंड- गालियां
 

Today Funny Jokes: boyfriend girlfriend new jokes in hindi latest funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू दुकान पर अंडरवियर खरीदने गया।
दुकानदार ने चिंटू को अंडरवियर दिखाया।
चिंटू ने दुकानदार से अंडरवियर का दाम पूछा।
दुकानदार ने अंडरवियर का दाम 600 रूपये बताया।
दाम सुनकर चिंटू बोला- भईया पार्टीवियर नहीं लेना, घर में पहनने के हिसाब का दिखाओ।

Jokes: सुरेश खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था, वजह जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes: boyfriend girlfriend new jokes in hindi latest funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक दिन पिंटू पंडित जी के पास गया। 
पंडित- तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है। 
पिंटू- वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं। 
पंडित बेहोश!

Latest Jokes: महिला ने कमजोर लड़के को अपनी गाड़ी में बैठाया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Today Funny Jokes: boyfriend girlfriend new jokes in hindi latest funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू ने पूछा गप्पू से-
गप्पू भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?
गप्पू बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed