फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: बॉयफ्रेंड- बेबी बताओ कौन सा फोन चाहिए तुम्हें? गर्लफ्रेंड ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Sat, 14 Jun 2025 01:37 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 14 Jun 2025 01:37 PM IST
सार

Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इंसान को हंसी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचाती है।

विज्ञापन
Jokes in hindi girlfriend boyfriend funny jokes ladka ladki chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



बॉयफ्रेंड- बेबी बताओ कौन सा फोन चाहिए तुम्हें? 
गर्लफ्रेंड- वो वाला जो थोड़ा सा खाया वाला सेब होता है
बॉयफ्रेंड- चल पगली, वैसा झूठा फोन लेके दूंगा कोई तुझे......

गप्पू ने बड़े प्यार से अपने शादीशुदा दोस्त से पूछा-
रात को ऑनलाइन कब आते हो?
दर्द की दीवारें हिल गईं जब उसने कहा- बर्तन धोने के बाद.....

Jokes in hindi girlfriend boyfriend funny jokes ladka ladki chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बाप (बेटे से)- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो
तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है उसका नंबर दिलवा दे न
फिर क्या बेटे की चप्पल टूटने तक जमकर कुटाई हुई.......
Jokes in hindi girlfriend boyfriend funny jokes ladka ladki chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई,
मुझे एक हजार रुपये की जरूरत है
ब्वॉयफ्रेंड- कर दी ना छोटी बात, पगली ये ले 10 रुपये
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स लेकर आ.....


आज के मजेदार जोक्स: लड़के ने लड़की से पूछी मोहब्बत की कीमत, फिर जो हुआ पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in hindi girlfriend boyfriend funny jokes ladka ladki chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर (कंजूस मरीज से)- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है
कंजूस मरीज- हां तो कितने पैसे लगेंगे?
डॉक्टर- बस 500 रुपये
कंजूस मरीज- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो
निकाल तो मैं खुद लूंगा......

पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है
गप्पू - वो कैसे?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती..... 
विज्ञापन
Jokes in hindi girlfriend boyfriend funny jokes ladka ladki chutkule in hindi
फनी हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
पति (पत्नी से)- ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन-बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे
पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं
पत्नी की बात सुनकर पति की नींद उड़ गई.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed