Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्ना रहता है। इसके साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में अगर इंसान को सेहतमंद रहना है, तो उसे सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान को हंसने के लिए किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है। आप कभी भी किसी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। अगर आपके पास हंसने के लिए कोई चीज नहीं, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए लिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
Jokes in Hindi: ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत है।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी है।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं… और कितनी छोड़ूं मेरी मां।
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे...
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...
Hindi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।