फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: बेहद ही मजेदार हैं पति-पत्नी के जोक्स, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 31 Jul 2023 04:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Jokes: husband wife majedar chutkule in hindi share on whatsapp jokes of the day
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला

Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं। आप हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!

Jokes: husband wife majedar chutkule in hindi share on whatsapp jokes of the day
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे...?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे...!

 

Jokes: husband wife majedar chutkule in hindi share on whatsapp jokes of the day
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
पति- मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति- बस एक
पत्नी- और खा के क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।

Viral Jokes: संता- जल्दी उठ भूकंप आ रहा है, बंता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes: husband wife majedar chutkule in hindi share on whatsapp jokes of the day
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।
चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालीं 
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना... 
खूबसूरत लड़की- पर क्यों? 
डॉक्टर-आई ड्राप डालना है।

Funny Jokes: चिंटू- बताओ दवा के एक स्ट्रिप में 10 टैबलेट क्यों होती हैं? पिंटू ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

विज्ञापन
Jokes: husband wife majedar chutkule in hindi share on whatsapp jokes of the day
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी - थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed