फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पप्पू-गप्पू की मजेदार बतचीत सुन नहीं रुकेगी हंसी...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 19 Feb 2021 11:05 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 19 Feb 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Love Jokes Very Funny Jokes In English
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो...
.
उसको उठाने का एक नया तरीका लाया गया है...
.
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो...
.
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं...!

Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Love Jokes Very Funny Jokes In English
Jokes - फोटो : Pixabay

जेलर – सुना है तुम शायर हो...?
कुछ सुनाओ फिर...
.
.
कैदी – गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई जिंदगी खतम तुम्हारी...!

Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Love Jokes Very Funny Jokes In English
Jokes - फोटो : Pixabay

माता-पिता के बाद सबसे ज्यादा
आगे बढ़ने की प्रेरणा कौन देता है...
.
.
बस कंडक्टर...
.
चलिए...चलिए...
आगे बढ़िए...आगे बढ़िए...
आगे बढ़ते रहिए...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Love Jokes Very Funny Jokes In English
Jokes - फोटो : Pixabay

निगाहें आज भी उस शख्स को
शिद्दत से तलाश कर रही हैं...
.
जिसने कहा था...
.
बस दसवीं कर लो...
आगे पढ़ाई आसान है...!!!

विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Love Jokes Very Funny Jokes In English
Jokes - फोटो : Pixabay

पप्पू – ‘जो डर गया, वो मर गया’ कहावत कैसे बनी...?
.
गप्पू – मुझे नहीं पता... तू बता...!
.
पप्पू – जापान में दो भाई रहते थे, एक का नाम ‘जो’ था और
दूसरे का नाम ‘वो’। एक रात ‘जो’ को बाथरूम में भूत दिखा।
‘जो’ डर गया और उसने ‘वो’ को आवाज लगाई।
.
‘वो’ दौड़ते हुए बाथरूम में आया और
भूत को देखते ही उसका हार्ट फेल हो गया और
‘वो’ मर गया।
.
बस तभी से ये कहावत बन गई कि ‘जो डर गया, वो मर गया’...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed