Funny Jokes Hindi: हंसने-मुस्कुराने से आपके आसपास का माहौल सरकारात्मक बना रहता है। हंसने से आपके शरीर में रक्त संचार ठीक से होता है। इसकी वजह से आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन चुटकुलों ( Majedar Chutkule in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes Hindi: पति और पत्नी की मजेदार बातें आपको हंसा हंसाकर कर देंगी लोटपोट
पत्नी- तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो
पति- औऱ तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या ?
पत्नी- वो तो में तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए
पति- पगली तो में भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।
संता पर बिजली का तार गिर गया,
संता तड़प-तड़पकर मरने ही वाला था
फिर अचानक पहुंच गया बंता और बोला बिजली तो दो दिन से बंद है।
संता उठ गया और बोला- ‘अरे! अरे!! डरा दिया था ना।
वो कल रात लाईट जाने के बाद मोमबत्ती लेकर टॉयलेट जा रही थी।
कोई कमबख्त फूंक मार कर कह गया 'हेप्पी बर्थ डे टू यू'
अब बताओ इमरजेन्सी में भी कोई मजाक करता है भला...
Funny Jokes: जीजा-साली के मजेदार जोक्स पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
टीचर बच्चों से- कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो
संजू- इश्क दी गली विच No Entry।
टीचर बेहोश।