Jokes Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
लड़की ( बॉयफ्रेंड से)- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) – अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
बंता किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले – "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
बंता बोला – “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"
पति के जन्मदिन पर पत्नी- क्या गिफ्ट दूं?
पति- तुम मुझे इज्ज़त दो, कहना मानों यही काफी है।
पत्नी- तुम्हें भी फिर यही देना चाहिए..... मैं तो गिफ्ट ही दूंगी
लड़की वाले- जी आपका लड़का क्या करता है?
लड़के वाले- जी वो पायलट है।
लड़की वाले- जी कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है?
लड़के वाले- जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है।
इसे सुनकर लड़की वालों का सिर चकरा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।